येदियुरप्पा ने किया कर्नाटक जनता पार्टी का गठन

येदियुरप्पा ने किया कर्नाटक जनता पार्टी का औपचारिक गठनहावेरी (कर्नाटक) : कर्नाटक की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज औपचारिक रूप से अपनी पार्टी कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) का उद्घाटन किया और यहां उत्तरी कर्नाटक में आयोजित विशाल रैली में बतौर अध्यक्ष इसकी कमान संभाल ली।

प्रदेश में भाजपा सरकार के लिए एक संभावित खतरे के संकेत के रूप में सत्तारुढ़ पार्टी के कम से कम दस विधायकों ने इस रैली में हिस्सेदारी की। हालांकि पार्टी ने विधायकों तथा अन्य नेताओं को इससे दूर रहने की चेतावनी दी थी। उद्घाटन से पूर्व येदियुरप्पा ने चाय नाश्ते का आयोजन किया था जिसमें कम से कम 21 भाजपा विधायकों, सात पार्षदों तथा चार लोकसभा सदस्यों ने हिस्सेदारी की। पार्टी की स्थापना से पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कल सख्ती बरतते हुए सहकारिता मंत्री बीजे पुट्टास्वामी को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था जो येदियुरप्पा के वफादार समझे जाते हैं। भाजपा ने उनके एक अन्य प्रमुख समर्थक और तुमकुर से सांसद जीबी बासवराज को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

रैली से पूर्व संवाददाताओं से बातचीत में येदियुरप्पा ने भाजपा नेतृत्व को विधानसभा भंग करने और जनता का सामना करने की चुनौती दी। येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा को यह समझना चाहिए कि शेट्टार सरकार उनके वफादारों के बल पर टिकी है। येदियुरप्पा ने कहा, ‘यदि वे (भाजपा) चाहते हैं कि यह सरकार चलती रहे जो कि केजेपी-भाजपा गठबंधन से अधिक कुछ नहीं है, तो उन्हें मेरे समर्थकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से बचना चाहिए।’

येदियुरप्पा के समर्थकों के खिलाफ यह कार्रवाई कल की गयी। इससे एक दिन पूर्व 23 विधायकों तथा सात मंत्रियों ने उनके द्वारा बेलगाम में आयोजित सुबह के नाश्ते पर बैठक में हिस्सा लिया था जो कद्दावर लिंगायत नेता के प्रति उनकी एकजुटता को प्रदर्शित करता है। गौरतलब है कि येदियुरप्पा ने 30 नवंबर को भाजपा से अपना 40 साल पुराना नाता तोड़ लिया था।

Posted by Creative Dude on 4:05 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0

0 comments for येदियुरप्पा ने किया कर्नाटक जनता पार्टी का गठन

Leave comment

sidebarads

dailyvid

FLICKR PHOTO STREAM

2010 BlogNews Magazine. All Rights Reserved. - Designed by SimplexDesign