कल्याण की पार्टी का बीजेपी में विलय 21 जनवरी को
Literature 3:16 AM
कल्याण के बेटे राजवीर सिंह अपने पूरे दलबल के साथ 21 को भाजपा में शामिल होंगे लेकिन कल्याण सिंह को तकनीकी कारणों से अभी भाजपा से बाहर ही रहना होगा ताकि उनकी लोकसभा की सदस्यता बनी रहे।
दिल्ली में भाजपा के अध्यक्ष नितिन गडकरी और सूबे के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में रविवार को ही कल्याण की पार्टी के विलय की घोषणा की गयी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।
कल्याण वर्ष 2009 में दूसरी बार भाजपा छोड़कर गए थे। कल्याण की घर वापसी से भाजपा को निश्चित तौर पर ताकत मिली है साथ ही उसे उसके हिन्दुत्व के एजेंडे को धार देने वाला एक बड़ा चेहरा भी मिल गया है।
