मेरे बाद पार्टी की कमान स्टालिन के हाथ: करुणानिधि
Posted by Creative Dude National 4:16 AMएक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करुणानिधि ने कहा कि वे लोगों के उत्थान और उनके विकास के लिए अंतिम सांस तक काम करते रहेंगे। इसी कार्यक्रम में करुणानिधि ने ऐलान किया कि उनके बाद डीएमके की कमान उनके छोटे बेटे स्टालिन संभालेंगे।
इस वक्त स्टालिन डीएमके के कोषाध्यक्ष और यूथ विंग के सचिव हैं। करुणानिधि के पुत्र एम के अलागिरी और एम के स्टालिन अपने पिता की विरासत संभालने को लेकर लड़ते रहे हैं। छोटे भाई स्टालिन जहां तमिलनाडु में पार्टी का काम देखते हैं, वहीं देर से सियासत में आए बड़े भाई अलागिरी केंद्र में मंत्री हैं।
द्रमुक नेता एक समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, जहां पीएमके के 2000 से ज्यादा कार्यकर्ता द्रमुक में शामिल हुए। उनकी टिप्पणी का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से स्वागत किया।
करुणानिधि इससे पहले भी इस तरह के संकेत दे चुके हैं कि उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी स्टालिन होंगे। माना जाता है कि स्टालिन और उनके बड़े भाई और केंद्रीय मंत्री एम के अलागिरि में मतभेद है।